{"_id":"679bccf1c34a2a706704b709","slug":"kumbh-special-train-is-late-passengers-reached-kanpur-by-udyog-karmi-express-orai-news-c-224-1-ori1005-125275-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुंभ स्पेशल ट्रेन लेट, उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से कानपुर तक आए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुंभ स्पेशल ट्रेन लेट, उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से कानपुर तक आए यात्री
Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के देर से आने की वजह से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों ने बलसाड से कानपुर जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से कानपुर तक यात्रा की। इन दिनों लगातार अन्य ट्रेनों के भी देर से आने पर लोग बसों से सफर करना ज्यादा मुफीद समझ रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार को झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के अधिक देरी से आने की वजह से कुंभ जा रहे यात्रियों ने उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से कानपुर तक यात्रा की। हालांकि कुंभ में हुए हादसे के बाद यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है। गुरुवार को करीब बीस यात्री कुंभ के लिए रवाना हुए। ट्रेन की लोकेशन सही न मिलने के कारण यात्रियों ने नाराजगी जताई।
यात्रियों ने बताया कि जो ट्रेन कानपुर तक जाएगी, उस ट्रेन से कानपुर तक यात्रा करेंगे। बंगरा निवासी सत्यवती, मीरा, लोकेश, राहुल आदि ने बताया कि वह कुंभ जाने के लिए सुबह दस बजे घर से निकले। स्टेशन पर आने पर पता चला कि ट्रेन कई घंटे देरी से आ रही है। इसके बाद उन्होंने ट्रेन से कानपुर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इसी तरह छपरा से ग्वालियर जाने वाली बरौनी मेल से लौटे रामपुरा पचोखरा निवासी कमल सिंह, राकेश सिंह ने बताया कि जिस समय मौनी अमावस्या की रात हादसा हुआ था, उस वक्त हम लोग दूसरे घाट पर नहा रहे थे। हम लोग डर गए थे और सुबह तक इस घाट के किनारे बैठे रहे। जब मामला कुछ शांत हुआ तो सुबह निकल आए।
मुहम्मदाबाद गांव के शकुंतला, दयावती राजपूत, बृहस्पति देवी, गीता, अमित, प्रभाकर, केतन राजपूत आदि ने बताया कि दो बजे कुंभ में डुबकी लगाई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों का देरी से आने की वजह से उनके रखरखाव में 4 से 5 घंटे का समय लगता है, इसके बाद ट्रेनों को चलाया जाता है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मंडल प्रशासन इस पर बराबर नजर रखे हुए हैं। कुंभ स्पेशल दस घंटे देरी से चलने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल नंबर 11123 निरस्त रही।
कुंभ जाने वाले यात्रियों में आई कमी
उरई। उरई बस अड्डे पर भी कुंभ जाने वाले यात्रियों का सन्नाटा रहा। गुरुवार को कुंभ जाने वाली 35 बसें रवाना की गई। हालांकि उनमें यात्रियों की संख्या काफी कम रही। वहीं, 30 बसें अभी भी कुंभ वाले रास्ते में फंसी हुई है। इससे बस अड्डे पर बसों का टोटा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसें न मिलने के कारण यात्री परेशान हो रहे है। एआरएम केके आर्य ने बताया कि महाकुंभ के लिए अधिकांश बसें लगा दी गई हैं। इन बसों से यात्री भेजे और वापस लाए जा रहे है। (संवाद)