फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kotedaron counter demonstration against

कोटेदारों के खिलाफ हंगामी प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kotedaron counter demonstration against
नारेबाजी करते हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में दैवी आपदा प्रभावित किसानों पर अब दबंगों का कहर बरस रहा है। ये अब गांव की राजनीति और पेशबंदी का शिकार हो रहे हैं। प्रधानी के चुनाव के बाद से कोटेदार दूसरे दल के लोगों को राशन तक नहीं बांट रहे। ऐसे मेें वे आखिर कब तक भूखे पेट सोएं। सोमवार को ऐसे ही सैकड़ों किसानों का सब्र जवाब दे गया। वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से कोटेदारों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पेश है एक रिपोर्ट-
विज्ञापन


अपात्र चयनित, पात्रों को ठेंगा
विकास खंड जालौन के सिहारी पड़ैया ग्राम पंचायत और करनपुरा, शेखपुर खुर्द मजरा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि गांव में जिनके घर में चार पहिया वाहन है, वह भी कोटेदार की सूची में पात्र हैं। ग्राम प्रधान व कोटेदार की जुगलबंदी से गांव के गरीब परेशान घूम रहे है। कोटेदार
विज्ञापन


सूची पूरी होने की बात कहकर लोगों को टरका रहा है। गांव के प्रदीप कुमार, नरसिंह, गजेंद्र कुमार, मुकेस कुमार, अशोक कुमार, महेश चंद्र, रामकिशोर, अमर सिंह, शशिकांत, आदित्य नारायण, महताब आदि ने जिलाधिकारी संदीप कौर से जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोटेदार कर रहा अभद्र व्यवहार
ब्लाक कुठौंद की ग्राम पंचायत रामपुरा किरवाहा में भी राशन कार्ड धारक कोटेदार के व्यवहार से परेशान हैं। गांव के प्रधान संतराम के नेतृत्व में हरिश्चंद्र, दुर्गाप्रसाद, देवेंद्र कुमार, चिमन, सतेंद्र, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, सीता देवी, आशाराम, रामप्रकाश, वीरेंद्र दोहरे, प्रभात पांडेय आदि ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि समय पर राशन

का वितरण नहीं हो रहा है। कोटेदार का बेटा दंबगई दिखाकर उपभोक्ताओं से अभद्रता करता है। जनवरी में जिनके नाम सूची में फीड हुए थे उन्हें मई व जून का ही राशन दिया गया। निर्धारित रेट से अधिक पर राशन बांट रहा है। माधौगढ़ एसडीएम से भी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

कोटेदार कर रहा मनमानी
विकास खंड महेबा की ग्राम पंचायत नादई और मजरा स्वरूपपुर में भी कोटेदार के बर्ताव से राशन कार्ड धारक परेशान हैं। पात्र गृहस्थी की सूची में नाम न होने की बात कहकर परेशान किया जा रहा है। सोमवार को प्रधान प्रतिनिधि मधु चौहान के साथ गांव के वह लोग जो कोटेदार से परेशान है, कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या

से अवगत कराया। कहा गया कि कोटेदार केरोसिन की कालाबाजारी कर रहा है। अपात्रों के नाम पात्रता सूची में दर्ज किए गए हैं। प्रमोद पाल, हाकिम, अनुराग, राजू सिंह, मुकुंद सिंह मुलायम सिंह, रामलखन, सुंदर, मंगल, भूरे सिंह आदि ने कोटा निरस्त किए जाने की मांग की है।

शिकायत की तो फर्जी मुकदमे में फंसाया
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे हिम्मतपुर के लोगों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। गांव के जगमोहन सिंह, सुदामा प्रसाद, चंद्रभान आदि तमाम ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार की मनमानी से पात्र परेशान हैं। कोटेदार की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से भी कई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके अलावा कालपी तहसील में भी यह मामला पहुचा लेकिन

कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों के चलते खुन्नस खाए कोटेदार ने दुकान में आग लगाकर प्रधान कृष्णपाल सिंह के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। मांग की कि मामले की जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम से जांच कराकर दर्ज मुकदमा हटाया जाए और कोटेदार पर कार्रवाई की जाए।


वर्जन
पूर्ति विभाग से संबधी शिकायतें आई है। ज्यादातर में कोटेदार की मनमानी, समय पर राशन का वितरण समय पर न होने की बात कही गई है। पात्रों का नाम पात्र गृहस्थी में दर्ज नहीं किया गया। इन शिकायतों की जांच पड़ताल कराई जाएगी और शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-संदीप कौर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed