फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kotedar

पर्यवेक्षक के सामने लगाई शिकायतों की झड़ी

Fri, 03 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
kotedar
कदौरा। लॉकडाउन के बीच हो रहे राशन वितरण में शिकायतों का सामने आना शुरू हो गया है। पर्यवेक्षक वंदना सिंह के निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके कार्डों में घर के सदस्यों के नाम कटे हुए हैं। जिससे पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। लॉकडाउन के चलते इस वक्त ज्यादा जरूरत है। पर्यवेक्षक ने उपभोक्ताओं से लिखित शिकायत मांगी है। कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्यवेक्षक वंदना सिंह ने पंडौरा व कठपुरवा गांव में पहुंच कर राशन लेने के लिए लाइन लगाए कार्ड धारकों से बात की। उन्होंने लोगों से राशन मिलने में हो रही परेशानी के बारे में भी बातचीत की, तो उपभोक्ताओं ने उन्हें बताया कि परिवार के सदस्यों के नाम कट गए हैं। जिस कारण राशन कम मिल रहा है। साथ ही बगैर हाथ धुलवाए मशीन में अंगूठा लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिस पर पर्यवेक्षक ने कोटेदारों को चेतावनी देकर दुकान के आसपास सेनेटाइजर करवाया और लाइन लगाए कार्ड धारकों को हाथ धोने के बाद मशीन में अंगूठा लगवाने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने बताया कि सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों व जॉब कार्ड एवं पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क राशन दिए जाने की व्यवस्था की है। अगर राशन विक्रेता रुपये लेते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed