फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kisori ko bulaker chhedkhani

किशोरी को घर बुलाकर की छेडख़ानी

Thu, 28 Jan 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
kisori ko bulaker chhedkhani
उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को बहाने से घर बुलाकर कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब किशोरी ने चीख पुकार मचाई तो उसकी मां आवाज सुनकर वहां पहुंच गई। इसके बाद आरोपी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके भाग गया। पीड़ित ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम पड़ोसी गजेंद्र उर्फ गट्टी उसे बहाने से अपने घर ले गया और फिर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। खुद को बचाने के लिए उसने आरोपित का पुरजोर प्रतिरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गजेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन उसकी मां मौके पर आ गई। तब आरोपित ने उसे छोड़ा। इसके बाद धमकी दी। हालांकि पीड़िता ने साहस करते हुए पिता के साथ डकोर थाना पहुंचकर तहरीर दी। पहले पिता ने मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई के विरुद्ध भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी मौके से भाग गया। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि घटना को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed