फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kisano ka hungama

सत्यापन के लिए परेशान किसानों ने किया हंगामा

Tue, 06 Apr 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
kisano ka hungama
गेट के बाहर हंगामा काटते किसान - फोटो : ORAI
कोंच। गेहूं खरीद के लिए सत्यापन न होने से परेशान किसानों ने हंगामा किया। मंडी गेट पर ताला डालकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्र एक अप्रैल से खुल गए और किसानों ने भी अपनी फसल काटकर बेचने के लिए केंद्रों पर ट्राली लगा दी है लेकिन उनके ऑनलाइन किसान पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं और वेे सत्यापन के लिए परेशान घूम रहे हैं। उनके आधार कार्ड और खतौनी का मिलान नहीं हो रहा हैं, इसके साथ ही मंडी का कंप्यूटर सिस्टम में परेशानी होने से गुस्साए सैकड़ों किसान नवीन गल्ला मंडी गेट पर एकत्रित हो गए और गेट में ताला डालकर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने समस्या के समाधान का किसानों को अश्वासन देते हुए उनको समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने तत्काल लेखपालों को मंडी बुला लिया और मंडी के कंप्यूटर सिस्टम को हटाकर तहसील कार्यालय से एक कंप्यूटर सिस्टम मंगाकर किसानों का काम शुरू कराया। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों के आधार कार्ड और खतौनी में नामों में अंतर है जिससे ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानी आ रही थी। उसके लिए लेखपालों को लगाया गया है। लेखपाल सत्यापन कर रिपोर्ट देंगे जिसके आधार पर किसानों का पंजीकरण आसानी से हो जाएगा।

-किसानों को समझाते तहसीलदारराजेश विश्वकर्मा

-किसानों को समझाते तहसीलदारराजेश विश्वकर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed