फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kindled against power cuts in rural, protesting

बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी की

Sat, 23 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 23 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kindled against power cuts in rural, protesting
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
अंधाधुंध कटौती के खिलाफ शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों में गांव में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गर्मी मेें रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे पानी का संकट गहरा रहा है। 24 में 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने डीएम संदीप कौर को शिकायती पत्र देकर
विज्ञापन


कटौती बंद करने की मांग की है।  गौरतलब है कि गर्मी को देखते हुए शहरी व ग्रामीण इलाकों के लिए जो रोस्टर तैयार किया गया है, उसकेे अनुसार आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली की आवाजाही से ग्रामीणों का बुरा हाल है। माधौगढ़ क्षेत्र केे गांव सरावन व इससे जुडे़ मजरों में बिजली का संकट है। हालात यह है कि गांव में 8 घंटे भी बिजली की सप्लाई नहीं हो रही हैं,
विज्ञापन


जिससे पानी का संकट बढ़ गया है। इसके अलावा मोबाइल चार्ज न होने की वजह से लोगों का भी संपर्क एक दूसरे से अक्सर कट जाता है। वहीं, गांव की आटा चक्कियां भी नहीं चल पा रही हैं। गांव निवासी नरेंद्र सोनी, मुन्ना मंसूरी, रियाज मुहम्मद, अरविंद स्वर्णकार, संतोष शिवहरे, कमलापत कुशवाहा, ओमप्रकाश शर्मा, कैप्टन मास्टर सिंह, करन सिंह, आशिक अली
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि ने इस समस्या को लेकर आक्रोश जताया और मेन चौराहे पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही अफसरों पर उदासीनता का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम संदीप कौर को शिकायती पत्र देकर बिजली आपूर्ति सुधरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed