{"_id":"60da12aa8ebc3ebc8606b0c5","slug":"kidnapped-youth-recovered-three-miscreants-arrested-orai-news-knp6370585106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत युवक बरामद, तीन अपहरणकर्ता पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्रत युवक बरामद, तीन अपहरणकर्ता पकड़े
विज्ञापन
महेवा। पुलिस ने अपह्त युवक को बदमाशों के चंगुल से रविवार की रात को सकुशल बरामद कर लिया। युवक को अगवा करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को जेल भेज दिया है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के खांखरी निवासी मोहित (25) का 12 जून को रात आठ बजे अपहरण हो गया था। उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जब उसका पता नहीं चला तो भाई विनोद ने चुर्खी थाने में तीन लोगों के खिलाफ भाई को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। अपहरण के 18 दिन बाद रविवार को थाना पुलिस ने आरोपी राजकुमार, मुन्नेश और राजा भइया सभी निवासी खांखरी चुर्खी को थाना क्षेत्र के सहोकर खेड़ा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। युवक को उनके पास से सकुशल बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ता मोहित के हाथ पैर बांधकर घर के अंदर बनी मचान में बंधक बनाए थे। जिस समय मोहित का अपहरण हुआ था। वह अपनी भैंस खोजने के लिए निकला था। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, जयकरन यादव, सिपाही जगत सिंह, शैलेंद्र सिंह, आशीष, सत्यवीर, महिला सिपाही मंसू उपाध्याय आदि रहे।