{"_id":"603be47d8ebc3ec79c6ae5cb","slug":"keep-vigil-on-the-mp-border-check-the-incoming-asp-orai-news-knp614773286","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी बॉर्डर पर सतर्कता बनाए रखें, आनेजाने वालों को चेक करें-एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी बॉर्डर पर सतर्कता बनाए रखें, आनेजाने वालों को चेक करें-एएसपी
विज्ञापन
कोंच। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने रविवार को कोतवाली में सर्किल के सभी चारों थानों कोतवाली कोंच, थाना एट, नदीगांव और कैलिया के अपराधों की समीक्षा की और लंबित पड़ी विवेचनाओं को त्वरित गति से निपटाने के कड़ेे निर्देश दिए। उन्होंनेे पिकेट, गश्त और बीट को लेेकर भी उन्होंनेे थानेदारों को निर्देशित किया। चुनाव के दृष्टिगत एमपी बॉर्डर पर निगाह रखने की बात कही।
कोतवाली में अर्दली रूम करते हुए एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने एक-एक कर सभी थानों के अपराधों का ग्राफ देखा। कोतवाली में 48, कैलिया थाने में 18, नदीगांव थाने में 12 और एट में लंबित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र ही निपटाकर सामान्य स्तर पर लाने के उन्होंने निर्देश दिए। बाद में एएसपी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंनेे अधीनस्थों को बिना किसी के प्रभाव या दबाव में आए अपना काम पूरी मुस्तैदी से करने के लिए कहा।
उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि अभी से चुनावी होमवर्क करना शुरू करते हुए कार्रवाई करना शुरू कर दें। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के अलावा ऐसेे संदिग्धों और खुराफातियों के विरुद्घ कड़ी वाली तथा अन्य सक्रिय लोगों के विरुद्घ निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कैलिया और नदीगांव थानों को खास हिदायत दी कि चूंकि उनके बॉर्डर मध्यप्रदेश की सीमा से लगतेे हैं लिहाजा चुनाव दौरान वहां से घुसपैठ, अवैध शराब की आमद और हथियारों की संभावित आमद को रोके जाने के हर संभव उपाय करें। वाहनों की खासतौर पर रात बारह बजे के बाद निकलने वालों की गहन तलाशी लें। इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, एसएचओ कैलिया महेशकुमार, एसएचओ एट विनय दिवाकर, थाना नदीगांव से दरोगा सुरेंद्र सिंह, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।