फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keep special eye on Munna brothers in police recruitment exam

Jalaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाइयों पर रखें, विशेष नजर

Thu, 01 Aug 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Keep special eye on Munna brothers in police recruitment exam
उरई। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के प्रभारी के अधिकारियों के साथ आगामी त्योहारों की तैयारियों, महिला संबंधी अपराधों, लंबित विवेचनाओं, आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक की कहा कि विभिन्न मंदिरों, शिवालयों आदि आयोजन स्थलों में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के लिए पहले से प्लान तैयार कर लें। सभी आयोजनों की सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचितापूर्ण एवं सकुशल कराए के लिए अभी से तैयारियां पूरी कर लें। मुन्ना भाइयों पर विशेष निगरानी रखें। (संवाद)
विज्ञापन



डीआईजी ने एट थाने का किया औचक निरीक्षण



उरई। डीआईजी ने एट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव, विवेचनाओं की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क, पत्रावलियां, रजिस्टर आदि को देखा। कहा कि महिला संबंधी छोटे से छोटे मामलों को गंभीरता से लें। थानों पर प्रत्येक दिन फरियादियों की समस्याओं को सुनें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। थाने में व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर उन्होंने थाना प्रभारी की प्रशंसा भी की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed