फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keep in mind that there are three rooms in the venue selection

स्थल चयन में रखें ध्यान, तीन कमरे हों

Tue, 29 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Keep in mind that there are three rooms in the venue selection
उरई। कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके लिए जिला शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सीएमओ कार्यालय स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में नगर स्तरीय अरबन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि टीकाकरण के लिए स्थल का चयन करते समय ध्यान रखें कि वहां कम से कम तीन कमरे होने चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर सरकारी विभागों के कार्यालय का भी उपयोग कर सकते हैं। टीकाकरण करने वाले सभी कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराकर उन्हें दक्ष बना दें ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई है। पहले चरण में सरकारी और प्राइवेट हेल्थ वर्कर, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 6816 का टीकाकरण होगा। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के पुलिसकर्मी, होमगार्ड, जेल कर्मचारी, नगर पालिका कर्मचारी शामिल होंगे। जबकि तीसरे चरण में ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनकी आयु 50 साल से अधिक होगी या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, पुलिस व नगर पालिका प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। नगरीय क्षेत्र का एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। बैठक में जिला समन्वयक शहरी स्वास्थ्य संजीव चंदेरिया, डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ रुपल श्रीवास्तव, डॉ विशाल, डॉ अभिलाष, डॉ विष्णुगोपाल, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी सुशील कमल, अजय महेतेल, प्रवीण सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed