फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Karthik Purnima today, Ghats ready

कार्तिक पूर्णिमा आज, डुबकियां लगवाने को तैयार हुए घाट

Tue, 12 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima today, Ghats ready
कालपी के यमुना घाट में सफाई करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
कालपी। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर यमुना नदी के तटों पर भीड़ को देखते हुए सोमवार को घाटों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का कई बार नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली है। घाट से करीब सौ मीटर दूर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कालपी एवं दूरदराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष यमुना नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करते है। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा किला घाट, ढोड़ेश्वर मंदिर घाट आदि स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में यमुना नदी के किनारे बसे राधा माधव मंदिर, काली देवी रोड आदि सड़कों में भी सफाई कराई गई। ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि धर्मनगरी कालपी स्थित यमुना नदी में पर्वों पर डुबकी लगाकर स्नान करने की प्राचीन एवं धार्मिक परंपरा रही है। स्नान करने वालों की भारी भीड़ को ध्यान में रखकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए घाट तथा आसपास के क्षेत्रों में सफ ाई अभियान चलाया गया है। वहीं भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूर्ण कर लिया गए है। पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही पालिका की टीम वहां बाक्स भी रखवाएगी, ताकि कूड़ी कचरा यमुना की बजाए बाक्स में डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed