फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kalpi ke lal ka maan badha

कालपी के लाल ने असम में की पीएम मोदी की अगवानी

Mon, 08 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
kalpi ke lal ka maan badha
पीएम मोदी की असम में अगवानी करते कालपी निवासी आईएएस मानवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : ORAI
कालपी। रविवार को पीएम मोदी की असम प्रदेश के तेजपुर जिले में जनसभा हुई। तेजपुर में कालपी निवासी आईएएस अधिकारी मानवेंद्र सिंह डीएम हैं। मानवेंद्र ने पीएम मोदी की अगवानी की। टीवी चैनलों में मानवेंद्र की पीएम मोदी के साथ फोटो आते ही कालपी के लोगों में खुशी दौड़ गई।
विज्ञापन

बता दें कि मानवेंद्र नगर के मोहल्ला आलमपुर निवासी हैं। उनके भाई कपिल यहां अधिवक्ता हैं। आईएएस में उन्हें असम कैडर मिला हुआ है वह इस समय तेजपुर में डीएम हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में मेडिकल कॉलेज एवं अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। इसी दौरान हैलीपैड में प्रधानमंत्री की अगवानी तेजपुर के डीएम मानवेंद्र प्रताप सिंह ने की। मानवेंद्र ने बताया कि पीएम से मिलकर वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यहां टीवी चैनलों पर मानवेंद्र को पीएम मोदी के साथ देखकर उनकी परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनकी मां, भाई कपिल, बहन मनीषा, रचना, बहनोई मलखान सिंह, राजेंद्र यादव आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed