{"_id":"65b9456892261344940fe405","slug":"kalpi-is-also-mentioned-in-vedas-and-puranas-satish-mahana-orai-news-c-224-1-ori1001-110216-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेद पुराणों में भी कालपी का उल्लेख : सतीश महाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेद पुराणों में भी कालपी का उल्लेख : सतीश महाना
विज्ञापन
कालपी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कालपी धार्मिक नगरी है। वेद पुराणों में भी कालपी का उल्लेख है। उन्होंने मंदिरों में जाकर दर्शन किए।
विधानसभा अध्यक्ष चमारी गांव में अपने परिचित के यहां श्रीमद् भागवतकथा के आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने कालपी के मंदिरों में जाकर दर्शन भी किए। उन्होंने पाहूलाल देवालय के दर्शन किए। कहा कि देवालय के बारे में कौन नहीं जानता। जहां झांसी की रानी अज्ञात वास में रहीं, ऐसा ऐतिहासिक स्थल है यह। उन्होंने अन्य मंदिरों में भी जाकर दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि अध्यात्म की ताकत को लोग समझ रहे हैं। पाप, द्वेष भावना और शत्रुता खत्म करने का यही एक शस्त्र है। यह ऐसा योग है, जो व्यक्ति को तनाव से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि कालपी में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जिन्हें देश और विदेशों में भी लोग किताबों में पढ़ते हैं।
पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी, कोतवाल कामता प्रसाद, मुहम्मद अशरफ, आशुतोष मिश्रा, रोहित विधार्थी, सतेंद्र, शिव शंकर, मिठ्ठू यादव व रवि यादव मौजूद रहे।