फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   juloos e muhammadee procession with Adab and Ehtram

अदब व एहतराम के साथ निकाला गया जुलूस ए मुहम्मद

Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
juloos e muhammadee procession with Adab and Ehtram
मुहम्मदाबाद में जुलूसे मुहम्मदी के दौरान तिरंगा लेकर चलते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : ORAI
उरई। जिले में मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश ईदमिलादुन्नवी के मौके पर जूलूसे मुहम्मदी अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। गणेशगंज चौराहे से विशाल जुलूस निकाला गया। शामिल अकीदतमंद सिरों में टोपियां और साफे बांधकर हाथों में धार्मिक झंडे के साथ तिरंगा भी लहरा रहा थे। जुलूस का जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जुलूस में रजीउर्रहमान, हाजी इसरार खान, शफीकुर्रहमान, रेहान, आमीन खान, सुजाउद्दीन, राजू मंसूरी, शफीक खान, शम्मी शेरा, नवीउद्दीन, इबादत अली हाथों में झंडी व सीटी लेकर जुलूस को कतारबद्ध करते हुए बढ़ रहे थे। जुलूस में शहीद भगत सिंह चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में काजी शमसुल कमर और मौलाना जमील कादरी ने कहा कि मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन व शांति का संदेश दिया और मुल्क से मुहब्बत की हिदायत दी। हमें उनके बताए रास्ते पर जिंदगी गुजारना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार ने कहा कि मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया में अमन और शांति का संदेश दिया है। हमें उनके आदेशों का पालन करते हुए पूरी दुनिया में अमन शांति फैलानी है। जिस तरह अयोध्या फैसले में मुस्लिम समाज ने शांति का परिचय दिया है, वह उनकी प्रशंसा करते है और इसी तरह हिंदू मुस्लिम एकता बनाए रखने की अपील करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहर काजी, शकील वेग रहमानी, हाफिज जब्बार, शहर इमाम मंजूर अहमद, हाफिज अजीज, नासिरउद्दीन, मिर्जा साबिर बेग, रफीउद्दीन, जावेद अख्तर, मुबीन, हाजी अनवार, मोहम्मद शाही, वासिल वेग, युसुफ अंसारी, नूर मुहम्मद, वकील ने नाते नवी पढ़कर जोश पैदा किया। जुलूस में मदरसा, बरकातिया मदरसा, गरीब नवाज, रजाए मुस्तफा, कांशीराम कालोनी, अंजुमन मदरसा बघौरा समेत कई कमेटियों के बच्चों ने शिरकत की।

शहीद भगत सिंह चौराहा पर तकरीर सुनते मुस्लिम समुदाय के लोग

शहीद भगत सिंह चौराहा पर तकरीर सुनते मुस्लिम समुदाय के लोग- फोटो : ORAI

शहीद भगत सिंह चौराहा पर जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग

शहीद भगत सिंह चौराहा पर जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed