फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   job,Gandhi,woman,labour,card

श्रमिकों ने लगाए काम न देने के आरोप

Thu, 30 Sep 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
job,Gandhi,woman,labour,card
कदौरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की हकीकत परखने के लिए क्षेत्र के ग्राम लमसर में पांच सदस्यीय ऑडिट टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने रोजगार सेवक व महिला मेट को जरूरी दिशा निर्देश देकर श्रमिकों की प्रतिदिन हाजिरी भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक के ग्राम लमसर में आडिट टीम ने पहुंचकर जहां स्थलीय निरीक्षण किया तो वहीं उन्होंने मजदूरों से बात की। टीम ने 2020-21 में कराए गए मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद श्रमिकों की समस्याओं को सुन कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्रमिक सुरेश, घनश्यान, मोहन, सुनीता आदि आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव चहेतों को कार्य दे रहे है। ऑडिटर बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन द्वारा संचालित मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया है। कुछ श्रमिकों ने जांच की मांग की है। साथ ही प्रधान व सचिव के निर्देश दिए है कि जो मजदूर मनरेगा में कार्य करना चाहता है उसे शत प्रतिशत कार्य दिया जाए। वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देगे। अवर अभियंता अमित मिश्रा ने कहा कि बारिश के चलते मनरेगा कार्य प्रभावित हुए हैं, जिस वजह से कुछ समय के लिए बाध बंद किए गए थे अब दोबारा से चालू कराकर सभी श्रमिकों को कार्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा जिन श्रमिकों के पास जॉबकार्ड नहीं वह अपना आवेदन कर सकते हैं। टीम ने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान मानसिंह, दमयंती, रमेश कुमार, कुसुम निरंजन, रोजगार सेवक अनुरुद्ध सिंह सहित महिला मेट व श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed