फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Job, education and employment became an issue, youth attacked with votes

Jalaun News: नौकरी, शिक्षा और रोजगार बना मुद्दा, युवाओं का वोट से वार

Tue, 21 May 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Job, education and employment became an issue, youth attacked with votes
उरई। महापर्व का हिस्सा बनने के लिए युवा और युवतियों में खासा उत्साह और अलग सा जुनून देखने को मिला। भीषण गर्मी और लू के बाद भी युवा दिनभर केंद्र पर रौनक बढ़ाते रहे।इस दौरान पहली बार मतदाता बने युवाओं में वोट डालने का उत्साह नजर आया। वहीं, मतदान केंद्रों पर पहुंचे युवाओं ने स्थानीय मुद्दों के साथ क्षेत्र के विकास को आधार बना कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान युवाओं ने एक दूसरे की सेल्फी लेकर मतदान के उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन

सात बजे मतदान केंद्र पर वोट पड़ने थे लेकिन युवा सुबह छह बजे बिना कुछ खाए पिएं मतदान के लिए पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पहले मतदान करके अपना उत्साह सोशल मीडिया पर फोटो डालकर दिखाया। वहीं कोंच में युवाओं की टोली बूथों पर पहुंची। इसमें आठ से दस युवा साथ में मतदान करने पहुंचे। जिन्होंने वोट डालने के साथ सोशल मीडिया पर लोगों से वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन

स्कूली युवतियों ने दिव्यांग मतदाताओं की वोट डालने में मदद की। आटा में भी कस्बों से युवतियां अकेले ही बूथों पर वोट डालने के लिए बारी बारी से पहुंची। युवाओं से युवतियों की संख्या कम रही। मुहम्मदाबाद में भी युवाओं और युवतियों में वोट डालने के लिए टोली बनाई। शाम की अपेक्षा सुबह अधिक युवाओं की टोली देखने को मिली। जालौन में युवतियों ने जमकर वोट डाले और सेल्फी ली। इसमें मुस्लिम क्षेत्र से अधिक युवतियां उत्साहित दिखीं। जो वोट डालने के बाद सेल्फी के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने दस बजे के बाद जोश दिखाया। वहीं कालपी में बिना शोर के युवा वोट पर करने पहुंचे। मतदान केंद्र पर उत्साह कम गर्मी अधिक समय आई। इस लिए वोट डालने के बाद युवाओं ने घर जाने की जल्दी की। सभी जगह युवाओं ने रोजगार, नौकरी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर वोट डालने की बात कही। उन्होंने अपने भविष्य की चिंता जाहिर की।
----------------------------
युवा व युवतियों ने साझा किए मुद्दे-
फोटो-74 शहीद
शहीद ने बताया कि कोई रोजगार नहीं होने से ई-रिक्शा चलाते हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है। इसलिए पहली बार रोजगार और महंगाई को लेकर वोट डाला है।

फोटो -75 जुनैद
मोहम्मद जुनैद ने बताया कि वह मेडिकल लाइन में काम करते हैं। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें, इसलिए उन्होंने इस बार स्वास्थ्य को लेकर वोट दिया है।


फोटो -76 ज्योति
ज्योति ने बताया कि पहली बार वोट किया। इस बार शिक्षा को वोट दिया। क्योंकि अभी वह पढ़ाई कर रही हैं। डॉक्टरी लाइन में जाना है। जो उनके लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करेगा। उसी को वोट दिया।

फोटो - 77 अर्पिता
अर्पिता सिंह सेंगर ने बताया कि वह पढ़ाई करती हैं। आगे नौकरी करने के लिए अच्छी शिक्षा लेंगी। इसलिए इस बार अपना वोट उन्होंने शिक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए डाला ताकि अब इसमें अच्छे शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed