{"_id":"5c51e8cfbdec227cde52e850","slug":"jihad-killed-two-years-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में जीजा समेत दो सालों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में जीजा समेत दो सालों की मौत
Wed, 30 Jan 2019 11:41 PM IST
gaurav gaurav
jalaun
jalaun
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चुंगी के पास मंगलवार की रात वैगनआर और पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। कार में सवार जीजा व दो साले गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय दोनों सालों की रास्ते में मौत हो गई। जीजा ने इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। तीनों जालौन बाईपास स्थित मयूरी गार्डेन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
आफीसर कालोनी निवासी एवं संजय गौतम (38) लघु सिंचाई विभाग में वाहन चालक पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपने साले कोंच के घुमरी गांव निवासी राहुल (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह और उसके चचेरे भाई सोहित (18) पुत्र जय सिंह के साथ जालौन बाईपास स्थित रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने वैगनआर से जा रहे थे। जालौन चुंगी के पास उनकी कार तेज रफ्तार पिकअप से जा टकराई। डीएम और एसपी आवास नजदीक होने के कारण बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचेे और पुलिस को सूचना देने के बाद राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद कार सवार संजय और उनके दोनों सालों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। तीनों को मेडिकल कालेज भेजा गया। रास्ते में राहुल और सोहित की मौत हो गई। जबकि इलाज के आधे घंटे बाद ही संजय ने भी दम तोड़ दिया। इधर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर जैसे ही शादी समारोह में पहुंची, सन्नाटा पसर गया। परिजनों की भीड़ सुबह तक मेडिकल कालेज में डटी रही। परिजनों के मुताबिक राहुल बीएसएसी द्वितीय वर्ष का छात्र था और सोहित हाईस्कूल पास कर चुका है।