{"_id":"5758603b4f1c1b41359c5398","slug":"jholachap-claimed-the-lives-of-newborn-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने ली नवजात बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप ने ली नवजात बच्ची की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बच्ची का पिता रामकिशोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। बाकिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा में एक झोला छाप ने कथित तौर पर एक बच्ची को दवा का ओवर डोज दे दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के पिता ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली कोंच के ग्राम परैथा के रहने वाले रामकिशोर पुत्र खुशीराम के यहां पिछले महीने एक बच्ची ने जन्म लिया। एक माह नौ दिन की बच्ची को दो दिन पहले उल्टी दस्त की शिकायत हुई। गांव में बाहर का एक झोलाछाप फेरी लगा कर लोगों का इलाज करने आता रहता है। रामकिशोर ने अपनी बच्ची को उसी झोलाछाप को दिखाया। झोलाछाप ने बच्ची को कुछ शीशियों की दवा व एक टेबलेट खाने को दी। दवा देकर तथाकथित डॉक्टर वहां से चला गया। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की आंखें चढ़ गईं और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। रामकिशोर को झोलाछाप का नाम तक नहीं मालूम। पर उसका फोन नंबर जरूर पता है। इसी को आधार बनाकर उसने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मनवीर सिंह ने झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया है।
विज्ञापन