{"_id":"5e3db5238ebc3ee5981dc88d","slug":"jewelry-cash-theft-by-breaking-the-lock-of-farmer-s-house-orai-news-knp543197611","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर ताला तोड़ पार किए जेवर व नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर ताला तोड़ पार किए जेवर व नगदी
विज्ञापन
कदौरा में चोरी के बाद दिखारा पडा सामान दिखाता गृह स्वामी
- फोटो : ORAI
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतपुर रोगी में गुरुवार रात किसान के मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर व नगदी में हाथ साफ कर दिया। चोरी के वक्त किसान परिजनों संग दूसरे कमरे में सो रहा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
शुक्रवार को सहादतपुर रोगी निवासी किसान मानसिंह कुशवाहा पुत्र रामआसरे ने पुलिस को बताया कि वह शाम को खेतों से काम कर आया था और खाना खा कर पत्नी शकुंतला व 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक संग देर रात 11 बजे कमरे में सोने चला गया। रात में चोर छत के रास्ते मकान के अंदर घुसे और दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़ 900 ग्राम चांदी का कमरबंद, बिछुवा, पायल, तोड़िया, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, 20 हजार की नगदी और 10 हजार रुपये कीमत का फोन चुरा ले गए।
सुबह मान सिंह ने जब कमरे में बिखरा सामान व ताले टूटे देखा तो चोरी का शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने करीब सवा लाख का नुकसान बताया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी करीबी का हाथ हो सकता है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच दिन में दो चोरियों से दहशत
मौसम का मिजाज बदलते ही चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं, थाना क्षेत्र के दो गांवों में एक हफ्ते के भीतर दो चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। 3 फरवरी को ग्राम मुमताजाबाद निवासी बेवा साबिरा बेगम के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने डेढ़ लाख रुपये की चोरी की थी, जिसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। पांच दिन में दो चोरियों से ग्रामीण भयभीत हैं।