फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewellery worth Rs 6 lakh along with cash stolen from farmer's house

Jalaun News: किसान के घर से नकदी सहित छह लाख के जेवर चोरी

Sat, 31 May 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 6 lakh along with cash stolen from farmer's house
कोंच। रामपुर सनेता में गुरुवार रात किसान के घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित छह लाख के जेवर पार कर लिए। वारदात के वक्त घर के लोग छत के कमरे में सोते रहे। शुक्रवार सुबह जब वह नीचे उतरे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सनेता निवासी किसान राजपाल सिंह पटेल उर्फ राजू के घर में 29 मई की रात चोरों ने धावा बोल कर कमरे में रखीं अलमारियों व बक्सा से ताले खोल कर दो लाख की नकदी व चार लाख के जेवर चोरी कर लिए। राजपाल ने बताया गया कि नीचे उसकी बीमार मां आगे वाले हिस्से में सो रही थी, ऊपर के कमरे में वह, पत्नी, भाई अशोक व पुत्र शशांक सो रहे थे। बड़ा बेटा दीपक व उसकी पत्नी पूजा बच्चों के साथ 28 मई को ससुराल ग्राम दरियापुरा भांडेर जिला दतिया शादी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

रात लगभग 10 बजे सभी लोग छत के कमरे में सोने चलते गए थे। शुक्रवार सुबह 5 बजे जैसे ही उसकी पत्नी ने नीचे आकर कमरे में खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान देखा तो चीख पड़ी। सभी लोग दौड़ कर नीचे आए। राजपाल ने बताया कि चोर कमरों में रखीं अलमारियों व मां के बक्से के ताले खोलकर लगभग दो लाख की नकदी व सोने की दो जंजीर, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी टॉप्स, दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी, दस जोड़ी पायल व कमर पेटी आदि जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है, पुलिस जल्द खुलासा करेगी।
इनसेट


चोरी की खबर सुनते ही बुजुर्ग मां के छलक पड़े आंसू
राजपाल के घर में हुई चोरी की जानकारी जैसे ही उनकी बीमार मां कलावती को हुई तो उनके आंखों से आंसू झपक पड़े। उन्होंने बताया कि वह चलने के लायक नहीं हैं। जिस बक्से से चोरों ने माल साफ किया है वह उसी में सब कुछ रखे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed