फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewellery and cash stolen by breaking the lock of the cupboard

Jalaun News: अलमारी का ताला तोड़कर जेवर-नकदी उड़ाई

Sun, 01 Sep 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 01 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by breaking the lock of the cupboard
उरई। घर में रखी अलमारी से जेवर-नकदी पार हो गई। गृहस्वामी जब घर पहुंचे तो कमरे में बिखरा सामान व जेवर-नकदी गायब देखकर सन्न रह गए। उसने पारिवारिक सदस्य पर चोरी का शक जताकर तहरीर दी है। तहरीर देने के आठ दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी नीरज निगम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पैतृक मकान में अन्य नाते-रिश्तेदार भी अपने परिवारों समेत अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। 23 अगस्त को वह जरूरी काम से घर से बाहर गया था। आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका एक पारिवारिक सदस्य किसी तरह घर में घुस आया और उसने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर एक सोने का हार व फीस जमा करने के लिए रखे 70 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

जब वह घर लौटा तो कमरे में बिखरा सामान व गायब जेवर-नकदी देख चोरी होने की जानकारी हुई। घटना के बाद से ही वह सदस्य भी गायब है। इसकी शिकायत जब उसने कोतवाली में की तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed