फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB demolishes two houses near the pond

जेसीबी ने तालाब के पास दो घर गिराए

Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
JCB demolishes two houses near the pond
अतिक्रमण के दौरान पक्का मकान तोड़ती जेसीबी - फोटो : ORAI
जेसीबी ने तालाब के पास दो पक्के घर गिराए
विज्ञापन

बड़ी जेसीबी न होने के कारण आठ दिन से बंद था अतिक्रमण विरोधी अभियान
फोटो-24-पहलवानबाड़ा तालाब स्थित मकान को गिराती जेसीबी मशीन।
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। आठ दिन के बाद एक फिर हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत मंगलवार को पहलवानबाड़ा तालाब से दो अवैध मकान गिराए गए। दो मंजिला इमारतों के गिरने से अतिक्रमणकारियों के हौसला पस्त होते दिखे तथा लोग खुद अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र पाटकर ने उच्च न्यायालय की इलाहाबाद खंडपीठ में जनहित याचिका दायर कर तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। न्यायालय के आदेश पर 30 जनवरी से नगर में स्थित सभी 36 तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 2 फरवरी को नगर पालिका में बड़ी मशीन न होने के कारण बंद कर दिया गया था। मंगलवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, नायब तहसीलदार आलोक कटिहार, कोतवाल सुनील सिंह, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित की टीम मोहल्ला पहलवानबाड़ा में स्थित तालाब पर पहुंचे तथा बड़ी मशीन लगाकर ठाकुरदास सोनकर का दो मंजिला मकान व प्रकाश रजक के मकान को गिरा दिया गया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर के सभी 36 तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाना है। इसलिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

मनमानी का आरोप लगाया
उरई। भाकपा माले के जिला सचिव राजीव कुशवाहा, एक्टू के प्रांतीय सचिव रामसिंह चौधरी ने जालौन नगर में कोर्ट के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के नाम पर प्रशासन द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रकाश रजक का मकान इसलिए तोड़ा गया कि उसने अभियान के विरोध में प्रदर्शन किया था, जबकि कई मकान छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed