फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jarjer bhavan me chal rahe school

जर्जर भवनों में चल रहे जिले में 16 फीसदी परिषदीय स्कूल

Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
jarjer bhavan me chal rahe school
रामपुरा का जर्जर स्कूल। - फोटो : ORAI
उरई। जिले के कुल 1510 परिषर्दीय विद्यालय में 249 परिषदीय विद्यालय जर्जर हैं यानी करीब 16 फीसद। पहले चरण में इस बात का खुलासा खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट में हुआ है। अब जिला प्रशासन ऐसे विद्यालयों की दोबारा इंजीनियरों के माध्यम से सर्वे कराकर मूल्यांकन करा रह है ताकि ऐसे जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

मुरादनगर में मोक्षधाम गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अब जर्जर सरकारी भवनों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि बीएसए प्रेमचंद यादव का कहना है कि जर्जर विद्यालयों की सूची पहले से ही बनाई जा रही है। जिले में अब तक 249 स्कूलों के जर्जर होने की रिपोर्ट मिली है। इनमें कुछ स्कूल ऐसे है, जिनकी हालत ज्यादा खराब है। डकोर ब्लाक के कन्या प्राइमरी स्कूल टिमरों, जालौन ब्लाक के प्राइमरी स्कूल धंतौलीा, सिहारी पडैय़ा, रामपुरा ब्लाक के वार्ड नंबर सात का विद्यालय, माधौगढ़ ब्लाक के प्राइमरी स्कूल रुपपुरा, कोंच ब्लाक का प्राइमरी स्कूल बसोव, नदीगांव ब्लाक का प्राइमरी स्कूल देवगांव, कुठौंद ब्लाक का कन्या प्राथमिक विद्यालय भदेख, महेबा ब्लाक में प्राइमरी विद्यालय बिनौरा वैध, कदौरा ब्लाक का कन्या प्राइमरी विद्यालय मंगराया के जर्जर होने की रिपोर्ट मिली है। कुछ स्कूलों में कई कमरे जर्जर हैं तो कहीं पूरी बिल्डिंग। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। जिला प्रशासन ने अब इंजीनियरों से रिपोर्ट मांगी है ताकि इन विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल के स्कूलों के लिए लगभग 14 लाख रुपये और जूनियर स्तर के विद्यालय के लिए 17 लाख रुपये बिल्डिंग में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

---
मूल्यांकन के बाद ध्वस्त होंगी जर्जर बिल्डिंग
बीएसए ने बताया कि जर्जर स्कूलों को निष्प्रोज्य घोषित कर ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समिति का गठन कर दिया गया है। जो स्कूलों का निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन करेंगी। इसके बाद जर्जर भवनों को ध्वस्त कर दिया जाएगा और ध्वस्त भवनों के मलबे की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन सदस्यीय कमेटी कर रही मूल्यांकन
डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जो ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में बनाई गई है। जिसमें सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है।
---------------------------------------------
जिले में परिषदीय स्कूलों की स्थिति
ब्लाक का नाम कुल विद्यालय जर्जर विद्यालय
डकोर 192 33
जालौन 137 40
कदौरा 169 18
कोंच 140 32
कुठौंद 157 31
माधौगढ़ 168 19
महेबा 148 24
नदीगांव 186 28
रामपुरा 143 19
नगरीय क्षेत्र 70 06
-----------------------------------------------------
कुल विद्यालय 1510 249
------------------------------------------------

मुहम्मदाबाद का जर्जर विद्यालय।

मुहम्मदाबाद का जर्जर विद्यालय।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed