फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: thief who entered house and took away goods worth lakhs

जालौन: घर में घुसे बदमाशों ने किसान का गला दबाकर किया मरणासन्न, लाखों का माल भी ले गए

Fri, 10 Sep 2021 03:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Sep 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: thief who entered house  and took away goods worth lakhs
चोरों ने अधेड़ को किया मरणासन्न - फोटो : amar ujala
जालौन के माधौगढ़ के भाऊपुरा में चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। पीछे रास्ते से चोर घर के अंदर दाखिल हुए और मकान मालिक का गला दबाकर मरणासन्न कर दिया। जिसके बाद बक्सा, अलमारी में रखें आभूषण चोरी कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


मकान मालिक ने होश आने पर पड़ोसियों के दरवाजे पर ईंट पत्थर मारकर जगाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने घायल के गले से आवाज न निकालने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर एसओ राजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


भाऊपुरा निवासी राजाबाबू तिवारी (52) घर में अकेले रहते हैं। दूसरे हिस्से में बडे़ भाई दिनेश तिवारी रहते हैं। दिनेश तिवारी अपने छोटे पुत्र अभिषेक तिवारी के साथ उरई चले गए। दोनों घर खाली होने से चोर पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। चारपाई पर सो रहे राजाबाबू तिवारी को चोरों ने दबोच लिया और गला दबाकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. विनोद कुमार राजपूत का कहना है कि चोरों ने राजाबाबू का गला इतनी जोर से दबाया कि उनकी आवाज चली गई। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि दिनेश तिवारी के नाम राइफल है। राइफल चोरी की नियत से चोर आए और राजाबाबू के न बताए जाने पर ऐसी हालत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed