फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

मवेशियों ने उजाड़ी फसलें, किसानों का हंगामा

Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
jalaun news
पेड़ पर चढ़ा युवक। - फोटो : ORAI
जालौन। गोशाला की जाली तोड़कर निकले मवेशियों ने कई किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया। गुस्साए किसानों ने रविवार की रात खनुआ गांव की गोशाला में हंगामा किया। दो किसानों ने पेड़ से लटककर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व नायब तहसीलदार ने गोशाला की जाली को ठीक कराया। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसानों ने सचिव पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

खनुआ गांव में बनी अस्थायी गोशाला की जर्जर जाली तोड़कर रविवार की रात निकले मवेशियों ने खेत में खड़ी फसलों को नष्ट कर दिया। किसान बालाजीत कुशवाहा, रामरनेश पटेल, उदयवीर, अखिलेश सहित आधा सैकड़ा किसान गोशाला पहुंच गए। प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। किसान बालजीत व रामनरेश ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाली सुनील सिंह, नायब तहसीलदार आलोक कटियार ने किसानों को समझाया। किसान उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। तहसीलदार ने रात में ही जाली लगवाकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान शिवकुमार ने कोतवाल व नायब तहसीलदार को बताया कि सचिव द्वारा कर्मचारियों को न तो समय से भुगतान किया जाता है और न ही गोशाला में भूसा आदि व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed