{"_id":"61ca0097f9c31c29697df7c9","slug":"jalaun-news-orai-news-knp672064524","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार सामान न देने पर युवक ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार सामान न देने पर युवक ने की फायरिंग
विज्ञापन
उरई। उधार सामान न देने पर युवक ने अपने भाई के साथ दुकान पर तमंचे से फायरिंग की और मौके से भाग गया। आरोपी युवक की सीसीटीवी में फुटेज भी आ गई है। दुकानदार ने एसपी व कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी आशीष राजपूत ने सोमवार को एसपी रवि कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी अजनारी रोड पर कंफेक्शनरी की दुकान है। दुकान के पास एक युवक अक्सर आकर बैठता था। रविवार की रात वह दुकान पर आया और उधार में सामान देने के लिए धमकाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो वह गाली गलौज करते हुए चला गया। लगभग 20 मिनट बाद वह अपने भाई के साथ आया और तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह अपने भाई सहित धमकी देता हुआ भाग गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज भी आ गई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।