फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

उधार सामान न देने पर युवक ने की फायरिंग

Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
jalaun news
उरई। उधार सामान न देने पर युवक ने अपने भाई के साथ दुकान पर तमंचे से फायरिंग की और मौके से भाग गया। आरोपी युवक की सीसीटीवी में फुटेज भी आ गई है। दुकानदार ने एसपी व कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी आशीष राजपूत ने सोमवार को एसपी रवि कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी अजनारी रोड पर कंफेक्शनरी की दुकान है। दुकान के पास एक युवक अक्सर आकर बैठता था। रविवार की रात वह दुकान पर आया और उधार में सामान देने के लिए धमकाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो वह गाली गलौज करते हुए चला गया। लगभग 20 मिनट बाद वह अपने भाई के साथ आया और तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह अपने भाई सहित धमकी देता हुआ भाग गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज भी आ गई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed