{"_id":"61ca00023b3e4b752973f983","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6720624156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
मृतक ऊदल की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सड़क पर पड़ा देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी ऊदल (48) की बाइक में रविवार को शहर के कुईया रोड पर एफसीआइ गोदाम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से राहगीरों ने घायल पड़े अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह सिलाई का काम करता था। वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। उसकी मौत से पिता शक्कीलाल, मां राजाबेटी, पत्नी ममता, पुत्र साहिल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।