{"_id":"6123e7cb8ebc3e7a234580ff","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6478316172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी बुला रही है, सीटी बजा रही है,,,,,,,,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी बुला रही है, सीटी बजा रही है,,,,,,,,
विज्ञापन
स्टेशन से रवाना होती स्पेशल ट्रेन (शटल सेवा)
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोविड के कारण लगभग 17 महीने से बंद चल रही एट-कोंच शटल ट्रेन सेवा सोमवार को अपने नए नामकरण स्पेशल ट्रेन के साथ फिर से पटरियों पर दौड़ती नजर आई। इस बार किराये में तीन गुना बढ़ोतरी के साथ ही उसके फेरे भी कम किए गए हैं। ट्रेन रवानगी के वक्त बड़ी संख्या में यात्रियों और भाजपाइयों की भीड़ रही।
सोमवार को ट्रेन नंबर 01866 सुबह 6.35 बजे एट जंक्शन के लिए कोंच स्टेशन से रवाना हुई। सहायक स्टेशन प्रबंधक राजीव कौशिक ने बताया कि ट्रेन का किराया 10 से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया है। अब इसके पांच के स्थान पर सिर्फ दो फेरे ही लगेंगे। सुबह जब ट्रेन छूटने को तैयार थी तो यात्रियों ने उसके साथ जमकर सेल्फी भी ली। ट्रेन के संचालन का श्रेय भाजपाई केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को दे रहे हैं।
महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर
रक्षाबंधन पर अपने मायके आई रुचि कुशवाहा इंटरनेट पर समय देखकर कोंच स्टेशन पहुंची और शटल से सफर किया। रुचि का कहना है कि शटल उन जैसी तमाम महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा का साधन है।
विज्ञापन
खत्म होगी सारी परेशानी
देवेंद्र सिंह निवासी कन्हरी का कहना है कि उन्हें कोंच-एट के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। अभी तक बस से यात्रा करनी पड़ती थी लेकिन शटल चालू होने से अब यह परेशानी खत्म हो जाएगी।
1996 में भी डेढ़ महीने बंद रही थी शटल सेवा
करीब 25 साल पहले भी एट-कोंच शटल ट्रेन बंद रह चुकी है। तब यह डेढ़ महीने के लिए बंद रही थी। तब लगा था कि शटल सेवा हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। तब कोंच-एट शटल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन किया गया। इसके बाद ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने बड़ी मुश्किल से चालू कराया था।
केबीसी में भी पूछा गया है सबसे छोटी रेल लाइन का सवाल
कोंच-एट रेल सेवा देश की सबसे छोटी ब्रॉड गेज लाइन है। इसकी कुल लंबाई मात्र चौदह किमी है। इससे जुड़ा सवाल कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच से भी पूछा जा चुका है। वर्ष 1904 में अंग्रेजों ने कोंच से रेल यातायात शुरू कराया था। जिससे यहां के व्यापारियों को माल ढुलाई में काफी आसानी हो गई थी।