फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

युवक को दोस्त ने मारी गोली, रेफर

Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jalaun news
मानवेंद्र पीठ पर लगे गोली के छर्रे दिखाता - फोटो : ORAI
एट। त्योहार पर घर लौटे युवक को दोस्त ने ही गोली मार दी। गोली के छर्रे युवक की पीठ पर लगे। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में घर पहुंचे युवक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र की घगुवा खुर्द निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मानवेंद्र (35) जयपुर में अपने परिवार के साथ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह रक्षाबंधन के दिन घर आया था। रात में गांव के घर के बाहर बने चबूतरे पर दोस्तों के पास बैठकर बातें कर रहा था, तभी मोहल्ले का उसका पुराना दोस्त केस कुमार वहां आया। पुत्र को जरूरी बात करने के बहाने गांव के बाहर बने सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास ले गया और तमंचे से गोली मार दी। गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। किसी तरह घायल अवस्था में मानवेंद्र घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय दिवाकर का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल करने के बाद जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
इसके बाद ही रंजिश का कारण भी सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed