फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

समाज को संगठित करने की जिम्मेदारी हम सबकी

Fri, 20 Aug 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : ORAI
उरई। समाज को संगठित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक यशवीर जी ने कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जनता इंटर कॉलेज में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रांत बौद्धिक प्रमुख गौरांग, जिला कार्यवाह अनिल निरंजन, सह जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, जिला प्रचारक एवं नगर संघ चालक श्यामदास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
जिला प्रचारक यशवीर जी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को हम सबको मिलकर खत्म करना है। समाज को संगठित कर समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। ठीक उसी तरह जिस तरह हम अपने घर परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी उठाते हैं। उसी तरह मां भारती के मानचित्र पर दर्शित खंडित टुकड़ों को जोड़ने का संकल्प करना है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर जैसे क्रांतिकारी नेताओं की वीर गाथाओं का वर्णन किया। अंत में अखंड भारत के मानचित्र के साथ सेल्फी लेकर अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अंत में सामूहिक संगीतमय वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed