{"_id":"611d50ff8ebc3e79c30a2246","slug":"jalaun-news-orai-news-knp646907083","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण बाढ़ व बारिश से गिरे 552 मकान, जल्द मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण बाढ़ व बारिश से गिरे 552 मकान, जल्द मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कस्बे में बीते सप्ताह भीषण बाढ़ व मूसलाधार बारिश के कारण तहसील के ग्रामों में गिरे मकानों की संख्या 552 हो गई है। तहसील प्रशासन ने गिरे मकानों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। जल्द ही मुआवजे दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि यमुना तथा बेतवा नदियों में भीषण बाढ़ की चपेट में तटवर्ती ग्रामों में मकान गिर गए थे। इसी प्रकार बरसात की चपेट में आकर तमाम मकान भी धराशाई हो गए थे। तहसील के सभी लेखपालों तथा राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से गांव-गांव में स्थलीय निरीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 552 गिरे, मकानों को सर्वे करके चिह्नित किया जा चुका है। प्रभावित व्यक्तियों को सरकारी हेतु सहायता को बांटने का कार्य जोरों पर चल रहा है। प्रभावित लोगों को जल्दी एवं तत्परता पूर्वक अहेतुक सहायता का वितरण करा दिया जाएगा।
उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने राजस्व कर्मचारीयों के माध्यम से दो सौ से अधिक प्रभावित व्यक्तियों को शासन से अवमुक्त धनराशि का वितरण करा दिया है। वहीं, मकान गिरने का सर्वे भी पूर्ण हो चुका है, जल्द ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।