{"_id":"5f57c55c8ebc3e54a946d5c6","slug":"jalaun-intruded-into-a-house-over-a-land-dispute-a-case-was-registered-orai-news-knp5815057184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौनः जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौनः जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की, मामला दर्ज
विज्ञापन
कुठौंद। जमीन के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर दंपति समेत उसकी बेटियों के साथ मारपीट की और घर में रखे सामान की तोड़ फोड़ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नोरेजपुर निवासी रविंद्र सिंह का जमीन का विवाद गांव के ही बसंत सिंह से चल रहा है। इसी को लेकर बसंत सिंह सहित उसके परिवार के आधा दर्जन लोग रविंद्र सिंह के घर में घुस गए। इन लोगों ने रविंद्र सहित उसकी पत्नी व लड़कियों को बुरी तरह मारा-पीटा । इतना ही नहीं घर का सामान भी तोड़ डाला। आस-पड़ोस के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल परिवार को पड़ोसी इलाज के लिए ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायल रविंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है
सौहार्द बिगाड़ने वालों पर मामला दर्ज किए जाने की मांग
उरई। बजरंगदल के जिला संयोजक मोनू पंडित ने शहर कोतवाली को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि आरिफ पुत्र जाहिर खां, अमिर खां निवासी कांशीराम कालोनी निवासी उरई, विनोद वर्मा निवासी दौलतपुरा उरई अपनी फेसबुक के माध्यम से देवी देवताओं, बजरंगदल संगठन व हिंदू धर्म की बालिकाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की है। जिससे लोगों की भावना आहत हुई है। उक्त लोगों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान अभिषेक गांगुली, अमित द्विवेदी, शिवम ठाकुर, प्रसून, छोटू यादव, आशीष आदि मौजूद रहे।