{"_id":"602920728ebc3ee9243f043d","slug":"jalaun-first-baby-born-by-caesarean-in-konch-chc-in-40-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: कोंच सीएचसी में 40 साल में सिजेरियन से जन्मी पहली शिशु, ऑपरेशन करने वाली टीम में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: कोंच सीएचसी में 40 साल में सिजेरियन से जन्मी पहली शिशु, ऑपरेशन करने वाली टीम में खुशी की लहर
Sun, 14 Feb 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन की कोंच सीएचसी में चार दशक के लंबे इतिहास में पहली बार शनिवार शाम पहला सिजेरियन प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सेवाओं में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में शनिवार की शाम जानकी देवी पत्नी मुलायम सिंह ने सिजेरियन ऑपरेशन से कन्या को जन्म दिया। यह बच्ची कोंच सीएचसी में सिजेरियन से जन्मी पहली शिशु है। ऑपरेशन करने वाले दल में सर्जन डॉ. संजीव प्रभाकर, बेहोशी विशेषज्ञ डॉ. रामकरन सिंह, स्टाफ नर्स सत्यवती, ओटी सहायक सर्वेश आदि शामिल रहे।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला ने बताया जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने क्षेत्र निवासियों को बधाई देते हुए इलाकाई लोगों से कहा कि सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
बुंदेलखंड के इस अति पिछड़े क्षेत्र के कोंच इलाके के लोगों के लिए सीएचसी कोंच की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिससे जनमानस में खुशी की लहर है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने चिकित्सीय दल को बधाई दी है।