फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Embryo found lying in the garbage

जालौन: कूड़े में पड़ा मिला भ्रूण, सफाईकर्मी ने पुलिस को दी सूचना, फैली सनसनी

Mon, 25 Oct 2021 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

प्लास्टिक के बैग में नवजात भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। सफाईकर्मी ने झाड़ू से उसे हटाया, तो शव बाहर आ गया।

विज्ञापन
Jalaun: Embryo found lying in the garbage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में सफाईकर्मी को मोहल्ले में अविकसित मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। जिससे मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
नगर के मोहल्ला बापूशाह में स्थित नगर पालिका के पास सोमवार की सुबह सफाईकर्मी मोहल्ले की गली में सफाई कर रहे थे। तभी प्लास्टिक के बैग में नवजात भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। सफाईकर्मी ने झाड़ू से उसे हटाया, तो शव बाहर आ गया।
विज्ञापन


जिससे मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सफाईकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामजी दुबे मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो रात्रि लगभग 11 बजे 2 स्कूटी सवार युवतियां दिखाई दे रही है, जो प्लास्टिक बैग को डालते हुए दिख रही थीं। भ्रूण लगभग 4 माह का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed