फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jal Sansthan recovered Rs 1.23 lakh, disconnected 16 connections

Jalaun News: जलसंस्थान ने वसूले 1.23 लाख, काटे 16 कनेक्शन

Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan recovered Rs 1.23 lakh, disconnected 16 connections
उरई। जलसंस्थान ने बकायेदारों के घर दस्तक दी, बड़े बकायेदारों को बिल दिए गए।
विज्ञापन

कुछ बकायेदारों ने जलकर जमा करने से मना कर दिया। विभाग ने उन बकायेदारों के कनेक्शन काटे। उनके खिलाफ आरसी भी जारी की गई।

शहर के मोहल्ला सुशीलनगर, पटेलनगर व राजेंद्रनगर में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विकास चौहान की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम पहुंची। टीम ने 200 से अधिक बकायेदारों के घरों में दस्तक दी। इसमें 100 बकायेदारों को बिल दिए गए। कुछ बकायेदारों में उनके घर में कनेक्शन न होने और जलकर जमा करने से मना किया। उनके कनेक्शन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने काट दिए। जब कुछ घरों के कनेक्शन काटे गए तो जलकर जमा करने वालों की संख्या भी बढ़ गई। टीम ने अभियान में 1.23 लाख राजस्व वसूला।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि छुट्टी के बाद भी वसूली अभियान जारी है। शहर में 28 हजार उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ का जलकर बकाया है। इनको लगातार बिल और नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी उनके द्वारा बकाया जमा नहीं किया जा रहा है। इसलिए वह मौके पर जा रहे हैं। जो बकाया जमा नहीं कर रहा है। उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई हो रही है। इस साल पिछले साल से अधिक की वसूली की गई है। लेकिन लक्ष्य से बहुत कम है। इसीलिए अभियान में तेजी लाई गई है। मौके पर जेई श्याम बहादुर व जेई आलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed