फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jagah gagah hue karikram

जगह जगह हुए कार्यक्रम, महिला अधिकारों पर चर्चा, महिलाओं का सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
jagah gagah hue karikram
उरई/जालौन। महिला दिवस के मौके पर तहसील सभागार, नगर पालिका समेत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें महिलाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

महिला दिवस पर प्राथमिक विद्यालय इकहरा में महिला दिवस का आयोजन हुआ। इसमें मनोज पाल, अखिलेश खरे, सुनील श्रीवास्तव, कमलेश, कल्पना, पूजा, मालती, शांति, लाली, गीता, पूजा रविकांत, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। डीवी कालेज में नारी शक्ति को सीओ संतोष कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने मिशन शक्ति में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। संचालन माधुरी रावत ने किया। एबीवीपी की ओर से एसआर पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी में बुंदेलखंड क्षेत्र की महिलाओं की स्थिति पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सारिका आनंद, वंदना, सुरभि मिश्रा, दीपा, प्रियंका, लवकुश मौर्या, निर्मल तिवारी आदि मौजूद रहे। सर्वोदय इंटर कालेज महिला बिटोली देवी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई। इसमें शालिगराम निरंजन, ऊषा, गायत्री, रघुराज सिंह आदि रहे। कन्या प्राइमरी स्कूल बावली में जन चौपाल का आयोजन बद्रीप्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। इसमें रामदेवी, दीपाली, उपासना, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम गुलाब सिंह व तहसीलदार बलराम गुप्ता ने महिला कर्मचारी नायब नाजिर भानुमति, पेशकार सुनीता गौतम, लेखपाल पूजा राजपूत, सुधा अग्रवाल, शिवांगी, सिंकी, राजमित्रा, नैंसी, लवी गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यकम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाली सना फातमा, पूनम व खुशी को एसडीएम गुलाब सिंह व तहसीलदार बलराम गुप्ता ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न गावों से आई महिलाओं को घरौनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, ईओ डीडी सिंह, रविंदर सलूजा, चंदन यादव, देवेंद्र कमलेश त्रिपाठी, मलखान दोहरे आदि ने पालिका में तैनात महिला सफाई कर्मचारियों को गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया। सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय व कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय, मदरसा जैनब हिरा, एमएलबी इंटर कॉलेज, एसबीडीएम इंटर कॉलेज, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, कन्हैयालाल इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं में महिला दिवस को कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गर्भवती की जांच, सम्मानित की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed