फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ITI principal anger burst, blocking traffic protesting

आईटीआई प्रिंसिपल पर फूटा गुस्सा, जाम लगा कर नारेबाजी

Mon, 18 Jul 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 18 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
ITI principal anger burst, blocking traffic protesting
डीएम आवास पर मौजूद आक्रोशित छात्र - फोटो : अमर उजाला
आईटीआई उरई के प्रिंसिपल एमके सिंह पर गंभीर आरोप लगा रहे छात्रों ने सोमवार को आईटीआई परिसर में हंगामा काटा। गुस्साए छात्रों ने डीएम से मुलाकात न होने पर रोड जाम कर काफी देर तक नारेबाजी की। घंटों चला बवाल जिला प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने पर शांत हुआ। प्रिंसिपल पर नए छात्रों को परेशान करने समेत गंभीरआरोप लगा रहे छात्रों ने
विज्ञापन


मामले को लेकर सुबह परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद प्रिंसिपल की शिकायत डीएम से करने के लिए वह कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पर डीएम के मौजूद न होने से गुस्साए छात्र डीएम आवास पर पहुंच गए, लेकिन यहां भी डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो छात्रों ने आईटीआई लौट तक उरई-जालौन मार्ग पर जाम लगाकर खूब नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने
विज्ञापन


आक्रोशित छात्रों को समझाकर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान छात्रों की आईटीआई प्रिंसिपल से तीखी नोंकझोंक भी हुई। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल नए सत्र में दाखिले के नाम पर छात्रों को परेशान कर रहे हैं।  कहा कि दाखिले की अंतिम तारीख के एक दिन पहले नया नियम लागू कर प्रिंसिपल की ओर से पुलिस वैरीफिकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगा जा रहा है। जबकि इतने कम समय में पुलिस वैरिफिकेशन हो पाना मुूमकिन नहीं है। उधर, बवाल बढ़ता देख एसडीएम संजय सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित छात्रों को समझाया। उन्होंने कहा कि बिना वैरीफिकेशन के ही उनके दाखिले होंगे। इस पर छात्र शांत हुए। इस दौरान राहुल, दिलीप कुमार, संजय सिंह, रवि कुमार, विपिन, आदर्श, स्वजल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed