{"_id":"5ef394108ebc3e42d966d9d3","slug":"ipta-s-seven-day-online-theater-workshop-inaugurated-orai-news-knp5674035160","type":"story","status":"publish","title_hn":"इप्टा का सात दिवसीय ऑनलाइन थिएटर कार्यशाला का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इप्टा का सात दिवसीय ऑनलाइन थिएटर कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
कोंच। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) कोंच इकाई द्वारा सात दिवसीय ऑनलाइन थिएटर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ रंगकर्मियों के इप्टा गीत ‘बजा नगाड़ा शांति का’ से हुआ। रंगकर्मियों साहना खान, रानी कुशवाहा, कोमल, तैयबा, राज शर्मा, ट्रिंकल राठौर ने जनगीत प्रस्तुत किए।
कार्यशाला का शुभारंभ इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश ने करते हुए कहा, इप्टा देश का एकमात्र सांस्कृतिक संगठन है, जिसने कला और संस्कृति को समझने का नया नजरिया विकसित किया। देश का सांस्कृतिक इतिहास इप्टा के बगैर अधूरा है।
मुख्य प्रशिक्षक फिल्म एवं टीवी अभिनेता आरिफ शहडोली ने कार्यशाला के प्रथम दिवस रंगकर्मियों से संवाद करते हुए नाट्य परंपरा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यशाला संयोजक एवं इप्टा कोंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नईम ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत इप्टा कोंच के संरक्षक अनिल कुमार वैद एडवोकेट और आभार रंगकर्मी ट्रिंकल ने जताया। इस अवसर पर राशिद अली, भास्कर गुप्ता, अभिलाषा पटेल, पूजा पटेल, रोहित प्रजापति, अश्विनी कुमार साहू आदि रंगकर्मी ऑनलाइन उपस्थित रहे।