फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions to send estimate if the building of the post is found in dilapidated condition

Jalaun News: चौकी का भवन खस्ताहाल मिलने पर इस्टीमेट भेजने के निर्देश

Wed, 25 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 25 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to send estimate if the building of the post is found in dilapidated condition
जालौन। नगर के मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी का एसपी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहर्रम के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही चौकी के भवन के निरीक्षण में भवन खस्ताहाल मिलने पर निर्माण को कराने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने मंगलवार की दोपहर चौकी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि यह भवन लगभग 45 वर्ष पुराना है। चौकी का भवन वर्ष 1981 में बनाया गया था। इसके बाद से भवन में कोई ठोस मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य नहीं हुआ है। बाद में एक अतिरिक्त हॉल का निर्माण अवश्य हुआ था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि भवन की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें हैं।
विज्ञापन

आवासीय परिसर में कई खिड़कियां टूटी हुई मिलीं। परिसर में शौचालय की की हालत भी ठीक नहीं थी। एसपी ने भवन में आवश्यक कार्यों के निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। वहीं, मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व को देखते हुए पर्व की तैयारियों, ताजियों की संख्या, जुलूस मार्ग आदि को लेकर जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। सीओ शैलेद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed