फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions for sending proposals for construction work under Project Alankar

Jalaun News: प्रोजेक्ट अंलकार के तहत निर्माण कार्य के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Instructions for sending proposals for construction work under Project Alankar
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को प्रस्तावों के परीक्षण कर समयबद्ध भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से विद्यालय स्तर एवं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद झांसी द्वारा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों में विद्यालयों को 31 पैरामीटर पर विकसित किए के काम शामिल हैं। सिमे स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय ब्लॉक, अतिरिक्त कक्षाएं, भौतिक/रसायन/जीव विज्ञान प्रयोगशालाएं, मल्टीपरपज हॉल, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय कक्ष, सोलर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, दिव्यांग शौचालय, ग्रुप हैंडवाशिंग यूनिट, भवन टायलीकरण, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टॉफ रूम, रसोईघर में सतत नल-जल आपूर्ति, रंगाई-पुताई, बिजली कनेक्शन एवं वायरिंग, फर्नीचर व सीसीटीवी के काम होने हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा तैयार कुल 4242.06 लाख रुपये के आगणन प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन के बाद शिक्षा निदेशक प्रयागराज को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए 512.25 लाख के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के निर्माण कार्य 25 लाख रुपये का नवीन प्रस्ताव शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों को नियमानुसार निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रेषित किया जाए। इस दौरान सीडीओ केके सिंह आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed