फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inspired for organ donation and blood donation

Jalaun News: अंगदान और रक्तदान के लिए किया प्रेरित

Wed, 13 Sep 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inspired for organ donation and blood donation
उरई। आयुष्मान भव: अभियान का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वर्चुअली माध्यम से बटन दबाकर शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण जिला अस्पताल में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, डीएम राजेश कुमार पांडेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

सदर विधायक व डीएम ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से आयुष्मान भवः अभियान, सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान नगरीय वार्ड अभियान का संचालन किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। साथ ही रक्तदान के संबंध में प्रेरित किया जाएगा। मृत्यु के बाद अंगदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को हेल्थ एंड वेलनेस उपकेंद्र स्तर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान नगरीय वार्ड में आयुष्मान कार्ड का वितरण आभा आईडी के कार्ड बनाए जाएंगे। गैर संचारी रोगों के लिए 30 वर्ष से अधिक आयु वालो की स्क्रीनिंग एवं टीबी की जांच एवं इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. अविनेश बनौधा, डॉ. सुनीता बनौधा, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, डॉ. प्रशांत निरंजन, संदीप गहोई आदि मौजूद रहे।



कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
कोंच। कार्यक्रम का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर किया। लोगों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का वर्चुअल संबोधन सुना। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शाक्य, अशोक गुर्जर, डॉ. आरके गौर, डॉ. मानवेंद्र, डॉ. मोनिका, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, आयुष्मान मित्र अजय झा, अवधेश, दीपक, रेखा, हेमंत, शिवम, अरविंद, रोहन, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed