{"_id":"58f3b2ff4f1c1b1874470c05","slug":"inspector-of-checkdam-by-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने चेकडैम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने चेकडैम का किया निरीक्षण
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चुर्खी में बने चेकडैम का निरीक्षण करते कालपी विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर लाखों की लागत से बन रहे चुर्खी चेकडैम का निरीक्षण किया। घटिया निर्माण देख उन्होंने अधिकारियों को फटकारा। विधायक ने कहा कि वे शासन से शिकायत करेंगे। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार काम बंद कर खिसक गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन रविवार को अचानक चुर्खी चेकडैम पर पहुंचे। यहां लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण कार्य चल रहा है। विधायक ने अवर अभियंता से जब निर्माण कार्य में मानक की बात की तो बगले झांकने लगे। ग्रामीणों ने विधायक को बताया की निर्माण कार्य के लिए बने मसाले में बालू का इस्तेमाल ही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदार बालू की जगह डस्ट का इस्तेमाल कर रहा है। इस पर विधायक ने कहा कि हमारे सामने मसाला बनाइये तो ठेकेदार वहां से खिसक गया। अवर अभियंता मिक्सर मशीन खराब हो जाने का बहाना बनाने लगे। इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया। मालूम हो कि दो दिन पूर्व विधायक ने हरकुपुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया था, वहां भी घटिया काम होता मिला था।
विज्ञापन