फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Insert gaping rails at every five meters in CC construction

Jalaun News: सीसी निर्माण में हर पांच मीटर पर गैपिंग पटरी डालें

Tue, 16 May 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Insert gaping rails at every five meters in CC construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। ब्लॉक डकोर कार्यालय में मंगलवार को झांसी मंडल के प्राविधिक परीक्षक, टीएसी ग्राम्य विकास मो. शाह आलम की अध्यक्षता में अवर अभियंताओं, तकनीकी सहायकों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गांवों में किए जाने वाले निर्माण को सुसज्जित तरीके से कराने एवं व्यवस्थाएं ठीक रखने के टिप्स दिए गए।

प्रशिक्षण में गांवों में किए जाने वाले कच्चे-पक्के कार्यों को लेकर मंडलीय प्राविधिक परीक्षक टीएसी मोहम्मद शाह आलम ने कहा सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में होने वाले सीसी कार्य में हर 5 मीटर के बाद गैपिंग पटरी डालने को कहा है। इसके बाद उन्होंने तराई के लिए जूट के बोरे के इस्तेमाल पर जोर दिया है और उस पर पानी का छिड़काव करने को कहा। आंगनबाड़ी भवन निर्माण तालाब के पास ना करवाएं, ताकि बच्चों को अनहोनी से सुरक्षित रखा जा सके। मनरेगा मजदूरों को शत-प्रतिशत रोजगार दिया जाए। तकनीकी सहायक साइड को देखकर ही एस्टीमेट बनाएं जिससे भुगतान के समय परेशानी न हो। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बृजकिशोर कुशवाहा, सचिव इंद्रजीत सिंह, रोहित कुशवाहा, अंकित, तकनीकी सहायक रमेश वर्मा, अशोक कुमार, संजय सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed