फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Indira Stadium and Janta Vidya Mandir in the final

Jalaun News: इंदिरा स्टेडियम और जनता विद्या मंदिर फाइनल में

Thu, 17 Jul 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Indira Stadium and Janta Vidya Mandir in the final
उरई। जिला स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पहले दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे। प्रथम सेमीफाइनल में इंदिरा स्टेडियम उरई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को 8-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

द्वितीय सेमीफाइनल में सर्वोदय इंटर कॉलेज ने जीआईसी को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेेंद्र कुशवाहा ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रतियोगिता में व्यवधान उत्पन्न हुआ और फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। अब गुरुवार को मैच होगा। प्रतियोगिता ने बालिका खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच दिया है और जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की है। खेल सचिव, माध्यमिक शिक्षा महेंद्र नाथ पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed