फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Indian government against terrorism, hence with Israel

Jalaun News: भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ, इसलिए इजराइल के साथ

Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Indian government against terrorism, hence with Israel
उरई। पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ हैं। अमन शांति चाहते है। इसलिए इजराइल के साथ हैं। यह बात भारत सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कही। वह जिले के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने झांसी रोड स्थित पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सेदारी की। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला और दावा किया कि वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक होगी।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि इजराइल व हमास के बीच चल रहे युद्ध पर भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ है। यही वजह है कि वह इजराइल का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी के नेतृत्व में आज देश उन्नति के पथ पर है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम की हैट्रिक होगी। देश की जनता एक बार फिर से पीएम बनाने को तैयार है।
इंडिया गठबंधन पर कहा कि इसके पहले यूपीए गठबंधन था। जिसके ऊपर हजार करोड़ के भ्रष्टाचार की कालिख पुती हुई है। उसे छुपाने के लिए नाम बदला है। इंडिया गठबंधन से सपा के अलग होने पर उन्होंने कहा कि अखिलेश धोखेबाज हैं। किसी के साथ वह नहीं रह सकते।
कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं है। जिसको अखिलेश ने ठगा नहीं है। साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को जिस तरह से ठगा है। गुंडागर्दी का माहौल और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की थी। बीजेपी ने नारा दिया था।
न गुंडाराज न भ्रष्टाचार तब प्रदेश की जनता ने 325 सीटों के साथ कमल खिलाने का काम किया था। आज अखिलेश यादव कहते हैं कि कांग्रेस ने धोखा दिया है। वह इंडिया गठबंधन इससे पहले यूपीए का गठबंधन था। जब कोई कंपनी ब्लैकलिस्टेड हो जाती है। उसके बाद दूसरी जगह पर पहुंच जाते हैं।
इसी तरह से जनता को गुमराह करने का काम किया है। अब फिर से मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और जीत कर आएंगे। जो एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते हैं उनका गठबंधन टिकने वाला नहीं है। उन्होंने जातिगत जनगणना के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को विशेष महत्व दिया है और आगे भी दिया जाता है।

उन जैसे कार्यकर्ता को मंत्री बनाया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, गंगाचरण राजपूत, बृजभूषण सिंह मुन्नू, करन सिंह राजपूत, हरगोविंद मुखिया आदि मौजूद रहे। इसके बाद राज्यमंत्री ने अपनी रसोई का भी जायजा लिया। इसके बाद डकोर में जाकर चेयरमैन डॉ.चंद्रपाल यादव से मुलाकात कर सहकारिता के क्षेत्र को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed