फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Increased risk of flooding in the Yamuna

फिर बढ़ा यमुना में बाढ़ का खतरा

Mon, 22 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 22 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of flooding in the Yamuna
इस तरह बढ़ा यमुना का पानी। - फोटो : अमर उजाला
कोटा बैराज से पानी छोड़ने के कारण यमुना में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है और खतरे के निशान से मात्र  एक मीटर नीचे बहने से तटवर्ती ग्रामों के लोगों में बाढ़ का खौफ है और तटवर्ती ग्रामों में प्रधानों के साथ राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसडीएम व तहसीलदार ने संयुक्त रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


कालपी में यमुना नदी केे खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग कालपी केेंद्र प्रभारी हरदयाल ने बताया कि रविवार को यमुना का जलस्तर जहां 102 मीटर था, वहीं, बैराज से पानी छोड़ने से यमुना उफनाने लगी है। सोमवार शाम 5 बजे तक जलस्तर 107 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। अगर इसी प्रकार जलस्तर
विज्ञापन


बढ़ता रहा तो खतरे का निशान पार कर जाएगा। यमुना की बाढ़ को लकर जीतामऊ, पाल, सरैनी, कोड़ा किर्राही, दहेलखंड, गुढ़ा, मैनूपुर, हीरापुर, कीरतपुरा, रायड़, गुलौली, मदरालालपुर आदि तटवर्ती  ग्रामों के लोग चिंतित हैं। यमुना में बाढ़ की आशंका से एसडीएम जलराजन चौधरी व तहसीलदार जितेंद्र पाल ने तटवर्ती ग्रामों का भ्रमण किया। एसडीएम के
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसार कदौरा हिमनपुर मार्ग पर पाताल गंगा नाले में बने रपटा पानी से डूब जाने से नाव चलाने के लिए लेखपाल इंद्रपाल की देखरेख में गोताखोरों व नाविकों को तैनात किया गया है। वहीं, चंदरसी में नाव चलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed