फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Increased risk of flooding from heavy rains in the district

भारी बरसात से जिले में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Fri, 15 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 15 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of flooding from heavy rains in the district
बाढ़ - फोटो : amar ujala
कई दिन की उमस के बाद शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा जिले में और बढ़ गया है। प्रशासन की सूचना के अनुसार जिले की पांच तहसीलों में 158 गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित गांव माधौगढ़ तहसील में हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जालौन तहसील में 21 गांव बाढ़ के दायरे में चिह्नित
विज्ञापन


किए गए हैं। यहां चार चौकियां स्थापित कर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। उरई तहसील में बेतवा किनारे के 31 गांव बाढ़ से घिरे हैं। इनके लिए चार चौकियां स्थापित की गई हैं। कालपी तहसील में यमुना के तटवर्ती 33 गांवों को बाढ़ की जद में माना गया है। इस तहसील में सात चौकियां स्थिति के अनुरूप मुस्तैद कार्रवाई के लिए स्थापित की गई हैं। कोंच तहसील में पहुज किनारे के 33 बाढ़ प्रभावित
विज्ञापन


गांवों के लिए पांच चौकियां स्थापित की गई हैं। माधौगढ़ में पचनद के 38 गांव बाढ़ के खतरे की जद में हैं। इस तहसील में 7 चौकियां स्थापित की गई है। प्रत्येक चौकी के लिए एक-एक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है जबकि 140 कर्मचारियों की तैनाती इन चौकियों में की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 96 चौकियों की व्यवस्था रखे जाने की जानकारी उन्होंने दी है। उधर, शुक्रवार को यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed