{"_id":"57bc83f64f1c1bf654d507e9","slug":"income-tax-raids-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स छापे से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स छापे से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
income tax
- फोटो : income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स विभाग की टीम के जिले में छापेमारी से दिन भर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम ने कानपुर की राधे राधे इस्पात कंपनी की जालौन में खोली जाने वाली सोलर पावर इकाई की जमीन खंगाली। हालांकि यहां उन्हें न तो कोई दफ्तर बना मिला और न ही कोई कागजात। ऐसे में टीम गार्ड से पूछताछ कर लौट गई। वहीं, जांच दल ने कंपनी के कानपुर स्थित मेन इकाई में भी छापेमारी कर कागजात खंगाले। कंपनी के प्रतिनिधि नवीन जैन ने बताया कि कंपनी पर इंकम टैक्स की छापेमारी हुई है। कंपनी के कागजात दुरुस्त हैं।
मंगलवार को उरई और जिले के अन्य हिस्सों में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी की खबर से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान गुटखा उद्योग समेत कई काले कारोबारी अंडरग्राउंड हो गए। बाद में पता चला कि टीम कानपुर के राधे राधे इस्पात कंपनी के सिलसिले में यहां साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से आई है। उधर, टीम ने आटा के पास सरसौती में कंपनी के बन रहे सोलर प्लांट का निरीक्षण किया और मौके पर तैनात चौकीदार से पूछताछ कर वापस लौट गई। वहीं, सूत्रों के अनुसार टीम ने कानपुर के फजलगंज स्थित कंपनी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। फतेहपुर में भी कंपनी की इकाई में देर शाम तक छापेमारी हुई।