फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In awe of the incident, the reduced passenger trains

हादसे के खौफ ने कम कर दिए ट्रेनों में मुसाफिर

Tue, 22 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 22 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
In awe of the incident, the reduced passenger trains
उरई स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

उरई(जालौन)। सोमवार की देर रात से झांसी कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। स्टेशन पर दो दिन बाद फिर से यात्रियों का आना-जाना शुरू हो गया। टिकट ख़िड़की, पूछताछ, रिजर्वेशन आदि काम भी शुरू हो गया है। हालांकि हादसे से डरे अधिकतर लोग अभी ट्रेनों में यात्रा करने से कतरा रहे हैं। इसके चलते ट्रेनें खाली चल रहीं हैं।

विज्ञापन

बीते रविवार की सुबह पुखरायां में दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर पटना एक्सप्रेस की वजह से झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। कोई ट्रेन इस रूट पर नहीं चल रही थी। सोमवार रात 11 बजे से इस रूट पर ट्रेनें चलनी शुरू हो र्गइं। उधर मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन उरई में इक्का-दुक्का यात्री पहुंचने लगे। स्टेशन पर कायम सन्नाटा खत्म होता दिखाई पड़ा। टिकट खिड़की, पूछताछ काउंटर, रिजर्वेशन, पार्सल आदि में भी बुकिंग चलती रही और ट्रेनें भी गुजरतीं रहीं। पुखरांया में हुए दर्दनाक हादसे का खौफ अभी भी ट्रेन में यात्रा का मन बनाए लोगों में दिखाई पड़ा। वहीं इस रूट पर ट्रेनों को कम रफ्तार से चलाया गया। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed